{"_id":"68e96afb66314e4fb306260d","slug":"district-level-childrens-competition-will-start-from-13th-karnal-news-c-246-1-sknl1020-145180-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 13 से शुरू होगी जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 13 से शुरू होगी जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिता
Sat, 11 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखाने व दिखाने के लिए जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से मंच प्रदान किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा राज्य बाल कल्याण की ओर से बाल दिवस मनाया जा रहा है।
बाल दिवस को समर्पित जिलास्तरीय बाल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। यह प्रतियोगिता 13 से 24 अक्टूबर तक होंगी। इसमें पहली से 12वीं तक विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इसके कक्षाओं को चार समूह में बांटा गया है।
जिला बाल कल्याण परिषद अध्यक्ष एवं डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि परिषद बच्चों में छिपे हुनर को दिखाने और उन्हें नई दिशा देने के लिए मंच प्रदान करेगा। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में 13 से 24 अक्टूबर तक जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य संस्कृति, शिक्षा, हुनर और रचनात्मक गुणों को प्रस्तुत करने का अवसर देना है। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंडलस्तर और इसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। डीसी ने कहा कि जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल प्रबंधकों, अध्यापकों व अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों का इसके लिए पंजीकरण करवाएं।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता संयोजक जिला बाल कल्याण परिषद के आजीवन सदस्य एवं पर्यावरण मित्र गोबिंद सिंह भाटिया ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र व विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।