फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   District Legal Services Authority launched anti-drug campaign

Karnal News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया नशा विरोधी अभियान का शुभारंभ

Sat, 13 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 13 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
District Legal Services Authority launched anti-drug campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला की ओर से दिसंबर माह को बच्चों एवं आमजन को विधिक अधिकारों और नशा विरोधी अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिले में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया है और शेष महीने के दौरान भी क्रमवार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम माह का शुभारंभ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अंबाला के सचिव प्रवीण के मार्गदर्शन में डीएलएसए की ओर से बस स्टैंड अंबाला सिटी में पैनल अधिवक्ता कमल धीमान और पैनल पीएलवी अरविंद जैन और कला धारा ग्रुप के सहयोग से जागरूकता शिविर का आयोजन कर मासिक कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। शिविर में कला धारा ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दिखाकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया।
वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला द्वारा यह मासिक कार्यक्रम नशा मुक्त हरियाणा मिशन के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से भी जोड़ा गया है, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्परिणाम, परिवार व समाज पर पड़ने वाले प्रभाव और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


आगे ऐसे होंगी मासिक गतिविधियां
पूरे माह के दौरान डीएलएसए अंबाला की ओर से विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, न्यायालय परिसर, जेल व समुदाय स्तर पर जागरूकता शिविर, कानूनी साक्षरता कार्यक्रम, निबंध-पोस्टर-भाषण प्रतियोगिताएं और नशा मुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में बाल अधिकार, मुफ्त कानूनी सहायता, पीड़ित मुआवजा योजनाएं, नशा एवं साइबर अपराध से संबंधित कानून और न्यायिक सेवाओं तक पहुंच जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed