{"_id":"69b47ac6a1c2cce4fe0f3e16","slug":"district-coach-raman-won-gold-in-the-national-para-athletics-competition-karnal-news-c-338-1-kn11017-129030-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के कोच रमन ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के कोच रमन ने जीता सोना
Sat, 14 Mar 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
कोच रमन को पदक पहनाते डब्ल्यूपीए के अध्यक्ष स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले के जूनियर पैरा एथलेटिक्स कोच रमन ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 मार्च तक दिल्ली में विश्व एथलेटिक्स संघ ने किया था।
कोच रमन ने 1500 मीटर की टी 37 पैरा-एथलेटिक्स वर्ग में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपनी दौड़ चार मिनट 25 सेकेंड में तय कर पहला स्थान प्राप्त किया। रमन 70 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उन्होंने बताया कि पैरा एशियन गेम में उनकी रैंकिंग पहले नंबर की है। वह अब पैरा ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 5वें एशियाई पैरा खेल जो 18-24 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित होना है उसके लिए चयन हो गया है। वह अपना खिताब बचाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। कर्ण स्टेडियम के कोच ऋषी कुमार ने बताया कि रमन उनके पास काफी समय से अभ्यास कर रहा है और अपने खेल के प्रति उनकी लगन काफी है। उन्होंने बताया कि एशियन गेम में अपनी रैंकिंग बचाने के लिए वह अपना पूरा प्रयास करेंगे।