{"_id":"6945abfb000d61cb970e3092","slug":"district-civil-hospital-to-be-built-on-13-acres-of-new-land-in-sector-32-karnal-news-c-18-knl1018-805047-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सेक्टर-32 में 13 एकड़ नई जमीन पर बनेगा जिला नागरिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सेक्टर-32 में 13 एकड़ नई जमीन पर बनेगा जिला नागरिक अस्पताल
Sat, 20 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सेक्टर-32 में 13 एकड़ जमीन पर जिला नागरिक अस्पताल को स्थानांतरित किया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है। नया भवन बनाया जाएगा। शुक्रवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायक जगमोहन आनंद के मुद्दा उठाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी। फिलहाल जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज की जमीन पर बने भवन में चल रहा है।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने जिला नागरिक अस्पताल को सेक्टर-32 में शिफ्ट करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बारे में घोषणा की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला नागरिक अस्पताल को सेक्टर-32 में शिफ्ट किया जाए। इससे शहर के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और आए दिन शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विधायक की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा को हरियाणा सरकार जल्द पूरा करवाएगी। इसके लिए प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य विभाग को मिली जमीन के ऊपर से हाईटेंशन तारों के गुजरने के कारण जमीन में कुछ बदलाव करते हुए इसके साथ लगती कुछ जमीन दी जा रही है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस प्रकार यह प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
ये है योजना
सेक्टर-32 में जिला नागरिक अस्पताल को शिफ्ट करने के लिए नया भवन बनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से स्वास्थ्य विभाग को 13 एकड़ जमीन ट्रांसफर की गई है। स्वास्थ्य विभाग को करीब 85 करोड़ रुपये एचएसवीपी को देने हैं। यहां की कुछ जमीन पर हाईटेंशन तारें हैं। जमीन के इस हिस्से के स्थान पर दूसरा हिस्सा लिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज की जमीन पर जिला अस्पताल
फिलहाल कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की जमीन पर बने भवन में नागरिक अस्पताल चल रहा है। भवन पुराना होने के कारण व जगह की कमी के कारण मरीजों को नागरिक अस्पताल में अनेकों स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। मेडिकल कॉलेज की जमीन में चल रहा नागरिक अस्पताल 200 बेड का है। सेक्टर-32 में नया भवन बनने के बाद मरीजों को हर प्रकार की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- -- --
ये मुद्दे भी उठाए
विधायक जगमोहन आनंद ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दे सदन के समक्ष रखे। इनमें करनाल शहर के सबसे व्यस्त सेक्टर-12 से महात्मा गांधी चौक सड़क पर एलिवेटेड रोड निर्माण की मांग, सेक्टर-3 में ऑटो मार्केट शिफ्टिंग प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने, कर्ण स्टेडियम में लंबे समय से लंबित खेल सुविधाओं के कार्य पूर्ण करने, करनाल मास्टर डेवलपमेंट प्लान को जल्द लागू करने, कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति व कैंसर केयर सुविधा और मॉडल टाउन के समीप दयानंद कॉलोनी को पूर्ण रूप से नियमित करने की मांग मुख्य रूप से शामिल रही।