फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   District Brahmin Sabha elections will be held in five phases

Karnal News: जिला ब्राह्मण सभा का पांच चरणों में होगा चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
District Brahmin Sabha elections will be held in five phases
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला ब्राह्मण सभा के 2025 से 2028 तक के त्रिवार्षिक चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 14 जनवरी को 55 कॉलेजियम की मतदाता सूची का प्रकाशन सुबह 10.00 बजे ब्राह्मण धर्मशाला के सामने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। इसके बाद प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं छह कार्यकारिणी सदस्यों सहित 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव तीन अप्रैल को होगा।

पहले पांच चरणों में 55 कॉलेजियम सदस्यों के पहले चरण का चुनाव 27 फरवरी, दूसरे चरण का चुनाव 28 फरवरी, तीसरे चरण का चुनाव एक मार्च, चौथे चरण का चुनाव दो मार्च, पांचवें चरण का चुनाव तीन मार्च को होगा। चार मार्च को पांचों चरणों की गिनती सुबह 10 बजे की जाएगी। त्रिवार्षिक चुनाव के लिए जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटीज करनाल की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी डाॅ. विश्व राज सिंह ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। ये चुनाव हर तीन साल के बाद होता है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभा के आजीवन सदस्यों की संख्या 5336 हैं। जो मतदान द्वारा चुनाव से 55 कॉलेजियम सदस्यों को चुनेंगे और चुने हुए कॉलेजियम सदस्य प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं छह कार्यकारिणी के सदस्य चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed