फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Distribution of seeds of new varieties grown in saline soil and salty water begins

Karnal News: लवणीय भूमि, खारे पानी में पैदा होने वाली नई किस्मों के बीज का वितरण शुरू

Mon, 13 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Distribution of seeds of new varieties grown in saline soil and salty water begins
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) करनाल ने लवणीय, क्षारीय भूमि के साथ साथ खारे पानी वाले क्षेत्रों में बेहतर पैदावार के लिए गेहूं, सरसों और चने की नई किस्मों का बीज वितरण शुरू कर दिया है। किसान संस्थान में आकर इन किस्मों का बीज ले सकते हैं, कोई भी किसान अपनी जरूरत के हिसाब से कितना भी बीज ले सकता है।

सीएसएसआरआई के फसल सुधार विभाग के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार सनवाल ने बताया कि हरियाणा, पंजाब सहित कई देश के कई राज्यों में बड़ी मात्रा में ऐसी भूमि है, जो लवणता और क्षारीयता से प्रभावित है, कई राज्यों में पानी खारा है, जहां सामान्य किस्मों की फसल पैदा नहीं होती है, यदि कहीं होती भी हैं तो पैदावार काफी कम होती है। सीएसएसआरआई के वैज्ञानिकों ने लंबे समय से गेहूं, सरसों, चना सहित कई फसलों की किस्में विकसित की हैं, जो लवणसहनशील है, क्षारीय मिट्टी व खारे पानी के क्षेत्र में भी बेहतर पैदावार देती हैं। इनमें से कुछ किस्मों के बीज संस्थान तैयार किए हैं, जिनका वितरण किसानों को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

ये हैं किस्में
- गेहूं में केआरएल-210, केआरएल-213 व केआरएल-283, सरसों में सीएस-58, सीएस-60, सीएस-61 व सीएस-64 शामिल है। इसके साथ साथ चने की एक किस्म है चना-1, जिसकी बीज उपलब्ध हैं। सरसों के बीज का मूल्य 163 रुपये प्रति किलो, गेहूं के बीज का मूल्य 55 रुपये किलो और चना-1 का मूल्य 130 रुपये किलो रखा गया है। डॉ,सतीश कुमार सनवाल ने बताया कि गेहूं की बिजाई का समय 25 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। सरसों की बिजाई का समय शुरू हो चुका है। चने की बुवाई भी अक्तूबर के अंत में की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईडब्ल्यूबीआर में गेहूं बीज वितरण आज से
करनाल। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (आईआईडब्ल्यूबीआर) में भी आज से किसानों को गेहूं की नई किस्मों का बीज वितरित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई हैं। संस्थान के बीज वितरण के प्रभारी डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि पहले दिन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश और राजस्थान राज्य के पंजीकृत किसानों को बीज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed