फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dispute over loudspeaker playing loudly, knife attack

Karnal News: लाउड स्पीकर तेज बजाने पर विवाद, मारा चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Dispute over loudspeaker playing loudly, knife attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। घरौंडा में धार्मिक स्थल में बज रहे लाउड स्पीकर की आवाज कम करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को चाकू से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।

घरौंडा थानाक्षेत्र के खोराखेड़ी गांव निवासी कर्मबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कश्यप चौपाल के पास था। इसी दौरान गुरुद्वारे के लाउड स्पीकर की आवाज बहुत तेज थी। इसी दौरान उसने राम स्वरूप को लाउड स्पीकर की आवाज कम करने को कहा मगर वह गाली-गलौज करने लगा। कर्मबीर सिंह ने विरोध जताया तो आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से वह घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। ऐसे में उसे जान का खतरा है। घरौंडा थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed