फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dispute in Mandi Association on lifting and packaging

Karnal News: उठान और बारदाने पर मंडी एसोसिएशन में तकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Dispute in Mandi Association on lifting and packaging
- मार्केट कमेटी सचिव के कार्यालय में बैठक के दौरान हुई कहासुनी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

इंद्री। गेहूं उठान और बारदाने के आवंटन को लेकर अनाज मंडी की दोनों एसोसिएशनों में तकरार हो गई। मार्केट कमेटी सचिव के कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान आढ़तियों में जमकर कहासुनी हुई। सचिव जसबीर व कुछ आढ़तियों ने मिलकर दोनों धड़ों को शांत करवाया। बैठक में चहेतों की दुकानों से ही गेहूं उठान करने के आरोप लगाए गए।

आढ़तियों के एक धड़े ने पूछा कि इंद्री मंडी में रात को साढ़े 12 बजे कुछ चुनिंदा दुकानों पर बारदाना बांटने का क्या मतलब है। बारदाना देना था तो दिन में देते। चोरी छुपे बारदाना देने का मतलब साफ है कि एजेंसी के कर्मचारी भेदभाव की नीति अपना रहे हैं। आढ़ती इसे सहन नहीं करेंगे। आढ़तियों ने आरोप लगाया कि मंडी में गत शुक्रवार रात को 20 ट्रक 30 हजार रुपये लेकर भेजे। आरोप है कि एजेंसी के स्टाफ ने यह पैसे लिए। एक आढ़ती ने कहा कि मेरे सामने एक गाड़ी के पैसे लेकर उसे मंडी में उठान के लिए भेजा गया। आढ़तियों ने कहा कि जिनकी गेहूं की खरीद पहले हो चुकी है उनके बैग मंडी में पड़े हैं, जबकि जानकारों की बाद में खरीदी गई गेहूं का उठान पहले ही करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी प्रधान सतपाल बैरागी ने कहा कि एजेंसी के कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यह सरेआम पैसे ले रहे हैं। पूरी मंडी इनसे परेशान है। जब भी ओपन प्लींथ पर गेहूं लगता खरीद एजेंसी का खेल शुरू हो जाता है। इसकी जांच होनी चाहिए। गेहूं के उठान में देरी से आढ़तियों को नुकसान है। मौसम खराब होते ही एजेंसी अपने रेट बढ़ा देती है। निरीक्षक ने अपने लोगों को आईडी दे रखी है। कई जगहों पर गेटपास काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान सुमेरचंद ने कहा कि सीजन के दौरान ऐसी कहासुनी आम है। दोनों एसोसिएशन की सुलह हो गई है। उठान में गड़बड़ी के आरोप निराधार हैं। रात को बारदाने की 65 गांठ आई थी। जिनकी दुकानों पर गेहूं की ढेरी थी उसे ही बांटा गया है। कुछ आढ़ती जानबूझकर विवाद कर रहे हैं।
वर्जन
कुछ आढ़ती शिकायत लेकर आए थे कि रात को बारदाना सही तरीके से नहीं बांटा गया है। उठान को लेकर भी आढ़तियों ने शिकायत दर्ज करवाई है। एसडीएम को इससे अवगत करवा दिया गया है। एसडीएम ने एजेंसी को निर्देश जारी कर दिए हैं। नियम के अनुसार ही गाड़ियों के एग्जिट गेटपास व बारदाना मिलेगा। जो गेहूं पहले खरीदी गई है उसे पहले उठाया जाएगा। 70 से 80 प्रतिशत सीजन निपट गया है। मंडी में व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जाएगा।

- जसबीर, सचिव, मार्केट कमेटी

वर्जन
इंद्री मंडी में दो एसोसिएशन हैं। इनका आपसी विवाद है। हमारा इससे कोई लेना देना नहीं है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं। प्रधान सुमेरचंद रात को बारदाने की गाड़ी लेकर आए थे। जिसे उसने अपनी एसोसिएशन के सदस्यों को बांट दिया है। इसलिए यह पूरा विवाद है।
- संदीप, निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed