{"_id":"68a62b553ca2104ab5040e31","slug":"discipline-is-the-biggest-asset-of-students-dr-rampal-karnal-news-c-18-knl1008-719241-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन ही विद्यार्थियों की सबसे बड़ी पूंजी : डाॅ. रामपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन ही विद्यार्थियों की सबसे बड़ी पूंजी : डाॅ. रामपाल
Thu, 21 Aug 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
करनाल। डीएवी पीजी काॅलेज के एनसीसी प्रकोष्ठ के 15 कैडेट ने एनसीसी की बी सर्टिफिकेट परीक्षा और 11 कैडेट ने एनसीसी की सी सर्टिफिकेट परीक्षा पास कर काॅलेज का नाम रोशन किया है। इसमें आदेश भौरिया को सीनियर अंडर ऑफिसर, निशांत को अंडर ऑफिसर, विशु को अंडर ऑफिसर और प्रीति को सारजेंट का रैंक प्रदान किया गया। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कुलपति एवं काॅलेज प्राचार्य प्रो़ डाॅ. रामपाल सैनी ने सभी कैडेटों को अच्छे ग्रेड मिलने पर बधाई दी। इस अवसर पर डाॅ. बलराम शर्मा, डाॅ. जितेंद्र चैहान व हैड क्लर्क विक्रम हरित उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन