फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dirty water is coming in three colonies, risk of diarrhea increased

Karnal News: तीन कॉलोनियों में आ रहा गंदा पानी, बढ़ा डायरिया का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dirty water is coming in three colonies, risk of diarrhea increased
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की पेयजल व्यवस्था भी चरमराने लगी है। कई इलाकों में नलों से गंदे, बदबूदार और रेतीले पानी की आपूर्ति हो रही है। लोग बीमार हो रहे हैं। खासकर लोगों में डायरिया की समस्या आ रही है। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना डायरिया के 4-5 मरीज आ रहे हैं।
पेयजल की सबसे अधिक परेशानी न्यू वजीर चंद कॉलोनी, सेक्टर-13 ओल्ड एक्सटेंशन और धोबी मोहल्ला में है। वजीर चंद कॉलोनी में पिछले कई दिनों से नलों से रेतीला पानी आ रहा है। इस पानी का खाने और पीने में प्रयोग नहीं किया जा सकता। सेक्टर-13 ओल्ड एक्सटेंशन में नलों से बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों को मजबूरी में यही पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धोबी मोहल्ला में भी पिछले छह दिन से लगातार गंदा पानी आ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे बार-बार नगर निगम और जल विभाग को शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। मजबूरी में उन्हें बाजार से पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। इससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कई परिवार पानी को उबालकर या फिल्टर करके इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन फिर भी पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार किसी भी तरह का दूषित पानी सीधे पेट और आंत से जुड़ी बीमारियों को जन्म देता है। बरसात के मौसम में डायरिया, टायफाइड और हैजा जैसे संक्रमण तेजी से फैल सकते हैं। छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा जोखिम में हैं।


ये बोले लोग
कॉलोनी में पिछले दो दिन से रेतीला पानी आ रहा है। ये पानी किसी भी इस्तेमाल लायक नहीं है। न इससे खाना बनाया जा सकता, न पीया जा सकता और न नहाया जा सकता। यहां तक की रोजमर्रा के कामों में भी ये पानी इस्तेमाल करने लायक नहीं है। -अमरजीत सिंह, न्यू वजीर चंद कॉलोनी


कॉलोनी में पिछले बदबूदार पानी की समस्या पिछले चार साल से बरकरार है। ये पानी किसी सीवर लाइन से लीक होकर पेयजल लाइन में मिलने की वजह से आ रहा है। इसकी कई बार निगम में शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हो पाया। -अमित गोयल, सेक्टर 13 ओल्ड एक्सटेंशन

मोहल्ले में पिछले छह दिनों से गंदा पानी आ रहा है। ये पानी पीने तो दूर की बात किसी अन्य काम के इस्तेमाल लायक भी नहीं है। वार्ड-15 के पार्षद को इसकी शिकायत की गई लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। -विकास चौहान, धोबी मोहल्ला


रोजाना आ रहे पांच मरीज
डायरिया के रोजाना अस्पताल में चार से पांच मरीज आ रहे हैं। डायरिया मुख्य रूप से गंदा पानी या पेय पदार्थों को पीने की वजह से होता है। लोगों को विशेष तौर स्वच्छ पानी पीना चाहिए। गंदे और फास्टफूड से बचना चाहिए। - डॉ. कुलबीर, चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed