{"_id":"679e86bb439faa438904378f","slug":"direct-bus-service-started-for-mahakumbhdirect-bus-service-started-for-mahakumbh-karnal-news-c-18-knl1008-572238-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महाकुंभ के लिए सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महाकुंभ के लिए सीधी बस सेवा शुरू
विज्ञापन
- 17 घंटे में तय करेगी सफर, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर की रवाना
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पुराने बस अड्डे से प्रयागराज महाकुंभ के लिए हरियाणा रोडवेज की बस का संचालन शुरू हो गया है। विधायक जगमोहन आनंद ने शनिवार को बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बस में सवार सभी यात्रियों की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
विधायक ने कहा कि करनाल बस अड्डे से हरियाणा रोडवेज की बस सर्विस प्रयागराज महाकुंभ के लिए शुरू हुई है। यह बस रोजाना करनाल के पुराने बस अड्डे से रवाना होगी। करनाल से प्रयागराज के लिए बस दोपहर 2 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7.10 पर प्रयागराज पहुंचेगी। इसके साथ-साथ प्रयागराज से यह बस शाम चार बजे चलेगी और करनाल पुराने बस अड्डे पर अगले दिन 9.10 पर पहुंचेगी। बस कुल 848 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। करनाल से प्रयागराज तक का किराया 1119 रुपये रखा गया है। इस अवसर पर हरियाणा रोडवेज के जीएम कुलदीप सिंह व ट्रैफिक मैनेजर रोहताश जांगड़ा, नफेसिंह और सुरेश मौजूद रहे।