फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   din gae ne naraateyaan de aa, saanoo vee chitthee paeen daatiye

दिन गए ने नरातेयां दे आ, सानू वी चिट्ठी पाईं दातिये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
din gae ne naraateyaan de aa, saanoo vee chitthee paeen daatiye
आदिशक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से आयोजित माता की चौकी में जोत प्रचंड करते बंसीलाल वधवा और
करनाल। दिन गए ने नरातेयां दे आ, सानू वी चिट्ठी पाईं दातिये गीत पर श्रद्धालु भक्ति रस में झूमे। आदिशक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से श्रीकृष्णा मंदिर सेक्टर 14 में माता की चौकी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम को चौकी के पहले दिन यमुनानगर से आए विनोद शर्मा ने जय हनुमान ज्ञान गुण सागर। जय गणेश देवा और मां झंडे वालिये तेरी जय जयकार गाकर सभी को भोर विभोर कर दिया। शनिवार शाम को बंसीलाल वधवा और उनके परिवार ने महामाई की जोत प्रचंड कर चौकी का शुभारंभ किया। वही माता का श्रृंगार दीपक सचदेवा, संजय बिरल, अलेक अरोड़ा, डॉ. साहिल अरोड़ा, राघव अरोड़ा, कमल अरोड़ा और नंदलाल ने किया। माता की आरती ललित संदूजा और मोना संदूजा ने की। प्रधान राकेश लांबा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता की चौकी रोजाना शाम को होगी। मंच का संचालन राजेश शर्मा ने किया। मां का सुंदर दरबार ललित ने सजाया।
विज्ञापन

सोना सजया ऐ तेरा दरबार, नी मां झंडेवाली
करनाल। सेवा समिति आश्रम में मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से मां भगवती चौकी का आयोजन किया गया। मां झंडेवाला का गुणगान केएल सोढ़ी ने किया। ओ सोना सजया ऐ तेरा दरबार, नी मां झंडेवाली के भजन पर श्रद्धालु झूमे। मां की जोत प्रचंड भाजपा नेता भारत भूषण कपूर ने किया। मां का चोला अर्पण महिला संकीर्तन मंडल मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से किया गया। आरती विजय उप्पल ने की। माता का श्रृंगार राजकुमार बतरा, हर्ष बतरा, मोहित वधावन, उमेश चानना, राधेश्याम शर्मा, दिनेश बख्शी, मोहित सचदेवा और अंशुल चौधरी ने किया। दलपत सिंह कादियान और ओमप्रकाश अरोड़ा और आकाश अरोड़ा विशष्ठ अतिथि रहे। प्रधान नवीन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां झंडेवाली की चौकी का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इस अवसर पर जुगल बठला, विजय अरोड़ा, प्रवीण, महेश गुलाटी, चंद्रवीर भाटिया, कमल मुंजाल, सोनू खन्ना और नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed