फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Diler Kotia had given a betel nut worth five lakhs for Sumit's murder.

Karnal News: सुमित की हत्या कराने के लिए दिलेर कोटिया ने दी थी पांच लाख की सुपारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Diler Kotia had given a betel nut worth five lakhs for Sumit's murder.
- एक करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर गुर्गों के जरिये चलवाई थी गोली
विज्ञापन

- कूरियर का काम करता है पीड़ित सुमित, दो गोलियां लगने के बावजूद बच गई जान
- पकड़े गए दोनों बदमाश बागपत जिले के बेहड़ापुर गांव निवासी हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-14 में बुलेट सवार कालरम निवासी सुमित पर फायरिंग करने वाले बदमाशों ने करीब पांच लाख रुपये की सुपारी ली थी। यह खुलासा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की बदमाशों से की गई पूछताछ में हुआ है। इन बदमाशों को यह सुपारी गैंगस्टर दिलेर कोटिया ने किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से दी थी क्योंकि दिलेर कोटिया ने करीब एक महीने पहले सुमित से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और धमकी दी थी कि रुपये नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देगा।
रंगदारी न मिलने पर दिलेर कोटिया ने सुमित की हत्या के लिए अपने खास व्यक्ति को शूटर तलाशने के लिए कहा था। फिर उस व्यक्ति ने आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव बेहड़ापुर निवासी सुमित उर्फ सन्नी व दूसरे आरोपी गौरव से संपर्क किया था और इस काम को करने के लिए दो से तीन लाख रुपये देने की बात कही थी। पंजाब क्षेत्र से ही ये दोनों बदमाश हथियार लेकर आए थे। फिलहाल दोनों बदमाश एसटीएफ की गिरफ्त में हैं और चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। बुधवार को एसटीएफ की टीम ने इन दोनों बदमाशों को मेरठ रोड करनाल से गिरफ्तार किया था। इस दौरान भी यह बदमाश एक आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग करने की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। ये दोनों बदमाश एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया है कि इन दोनों बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए दिल्ली के शीलमपुर क्षेत्र से चोरी की। इससे पहले भी इन्होंने जयपुर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में भी ये फरार चल रहे हैं। रिमांड के पहले दिन पुलिस इन दोनों को पंजाब में उस जगह पर लेकर गई, जहां से इन्होंने हथियार लिए थे क्योंकि इन बदमाशों से बरामद दो पिस्तौल में से एक विदेशी है। इससे अलग पुलिस दिल्ली व हिमाचल में भी दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है मामला
कालरम गांव निवासी सुमित शहर के मुगल कैनाल में कूरियर का काम करता है। 30 अप्रैल को वह शाम के समय बुलेट पर पुरानी सब्जी मंडी से सेक्टर-14 पंडित चिरंजी लाल कॉलेज की तरफ जा रहा था। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए और सुमित पर गोलियां चला दी। इस दौरान तीन गोलियों सुमित को लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। एक गोली का छर्रा रिक्शा चालक को भी लगा। ऑपरेशन के बाद सुमित के पेट से गोलियां निकाली गई थी। पुलिस अधीक्षक ने मामले में एसआईटी का गठन किया है। वहीं डीजीपी ने इन बदमाशों पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।


---
इन सवालों का जवाब खोज रही पुलिस
- दोनों बदमाशों को दिलेर कोटिया के कहने पर सुपारी देने वाला कौन है।
- वारदात के बाद यह बदमाश किन ठिकानों पर रहे।
- इन बदमाशों के साथ और कौन-कौन शामिल हैं।
- किस आईलेट्स सेंटर पर इन्होंने फायरिंग करनी थी।
-
कौन है दिलेर कोटिया
गैंगस्टर दिलेर कोटिया डेरा असंध का रहने वाला है। इसके खिलाफ हत्या, डकैती, रंगदारी, अवैध हथियार रखने सहित करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। पहला मामला झगड़े का दर्ज हुआ था। फिलहाल यह अमेरिका में बैठकर गैंग चला रहा है। इससे पहले दिलेर कोटिया ने असंध में ही दो डॉक्टरों से 20-20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed