{"_id":"669875e9190ce7e2260e4b71","slug":"dilapidated-road-will-be-repaired-with-rs-225-crore-karnal-news-c-18-knl1008-432620-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सवा दो करोड़ से दुरुस्त होगी जर्जर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सवा दो करोड़ से दुरुस्त होगी जर्जर सड़क
विज्ञापन
इंद्री। रंबा से संगोहा तक दो करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से तीन किलोमीटर तक सड़क का पुन: निर्माण किया जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। विधायक रामकुमार कश्यप ने मंगलवार को इस सड़क का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि घीड़ से शेरगढ़ टापू गांव तक लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से तीन किलोमीटर सड़क का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जैनपुर गांव से खेड़ा तक 90 लाख रुपये की लागत से 2.10 किलोमीटर की सड़क का शिलान्यास व एक करोड 60 लाख रुपये की लागत से 3.21 किलोमीटर रंबा से दादुपुर गांव तक की सड़क का उद्घाटन किया गया।
विधायक ने बताया कि गढ़ी जाटान, गांधी नगर व तुंसग में बनने वाली सड़कों का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन सभी सड़कों का कार्य जल्द पूरा करें ताकि ग्रामीणों को सुविधा मिल सके। सरकार की ओर से ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण जीवन शैली में सुधार लाने के लिए मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य से सीधे जुड़ सकेंगे। मौके पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों सहित अनिल प्रधान दनियालपुर, दीपक सैनी, सुरेंद्र सैनी, सरपंच ईश्वर सिंह, मास्टर राजेन्द्र, सतीश राणा, रामपाल गौड, पाला राम कश्यप, मोहन लाल सैनी, सरपंच सुरेश कुमार, सुरेश मौजूद रहें।