फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dial 1930 as soon as online fraud occurs: SP

ऑनलाईन फ्राड होते ही डायल करें 1930 : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Dial 1930 as soon as online fraud occurs: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। साइबर धोखाधड़ी के मामलों को लेकर सरकार बेहद गंभीरता के साथ कार्य कर ही है और आम नागरिकों को भी साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहना चाहिए। यह बात पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने साइबर अपराधों के मद्देनजर जिला वासियों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए कही।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे ऐसे मामलों की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। पुलिस तत्काल साइबर फ्रॉड के मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी। इससे फ्रॉड को रोका जा सकेगा। इसके अलावा साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि साइबर ठगी करने वाले बेहद शातिर होते हैं व लोगों को सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या फिर इनामी विज्ञापनों का झांसा देते हुए उनके साथ ठगी करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए है कि वह आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग कर रहे हैं। साइबर ठग क्लोन वेबसाइट तैयार करके भी लोगों से ठगी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बैंक डिटेल कभी किसी से साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें। वे साइबर अपराधों से सावधान रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जितनी जल्दी सूचना दी जाए, उतना ही बढि़या ताकि आगे की ट्रांजेक्शन को रोकने के लिए पीड़ित को त्वरित सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति साइबर क्राइम की वेबसाइट http://www.cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed