फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Diabetes patients increasing due to lifestyle changes, youth are also vulnerable

जीवनशैली में बदलाव से बढ़ रहे मधुमेह के रोगी, युवा भी चपेट में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Diabetes patients increasing due to lifestyle changes, youth are also vulnerable
अनुज शर्मा
विज्ञापन

करनाल। असंतुलित खानपान और बदलती जीवनशैली से मधुमेह के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी जीवनशैली में बदलाव के चलते मधुमेह के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस रोग की चपेट में कम उम्र के युवा भी आने लगे हैं। इसका कारण जंक व फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन करना भी बताया जा रहा है।
जिला नागरिक अस्पताल के एमडी फिजिशियन डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि उनकी ओपीडी में रोजाना 65 से 70 मरीज मधुमेह के पहुंच रहे हैं। वहीं इनमें 15 मरीज 26 से 35 वर्ष तक की उम्र के युवा शामिल हैं। युवाओं का मधुमेह की चपेट आना चिंताजनक है, क्योंकि शरीर में मधुमेह का प्रतिशत बढ़ने से लोगों में किडनी फेल, आंखों की रोशनी के साथ-साथ हार्ट की दिक्कतें सामने आ रही हैं। डॉ. कुलबीर ने बताया कि मधुमेह यानी शुगर के मरीजों को संतुलित भोजन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे मधुमेह से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि यह बीमारी वंशानुगत कम खानपान में बदलाव से अधिक बढ़ रही है। मधुमेह के मरीज प्रतिमाह एक बार जांच जरूर कराएं और शुगर के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल की भी जांच कराएं। संवाद
विज्ञापन

नियमित करें व्यायाम
डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि सप्ताह में पांच दिन कम से कम 30 मिनट प्रतिदिन व्यायाम करें। जिससे वजन संतुलित रह सके। थोड़े-थोड़े समय पर कम मात्रा में भोजन लेते रहें। स्वस्थ और संतुलित आहार लेना चाहिए। चीनी, नमक और वसा की ज्यादा मात्रा लेने से बचना चाहिए। ऐसा भोजन ग्रहण करना चाहिए जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक हो जैसे कि फल, हरी सब्जी, छिलके वाले अनाज, छिलके वाली दाल या उससे बने अन्य खाद्य पदार्थ। किसी भी प्रकार के तंबाकू और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। मधुमेह के जोखिम के कारक अस्वस्थ आहार, शारीरिक निष्क्रियता, मोटापा, उच्च रक्तचाप व आनुवांशिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमेह के लक्षण
बार-बार पेशाब आना, अत्यधिक भूख लगना, असामान्य प्यास लगना, बिना किसी कारण वजन गिरना, थकान, कमजोरी महसूस होना, आंखों से धुंधला दिखाई देना, बार-बार संक्रमण होना, जख्मों का जल्दी न भरना और ऊर्जा की कमी।

मधुमेह से ये हो सकता है खतरा
गुर्दे का फेल होना, हृदय, रक्त वाहिकाओं संबंधी रोग, दिल का दौरा, लकवा, नसों की क्षति, सुन्न पड़ना, हाथ या पैरों में झनझनाहट होना, पैरों में घाव, संक्रमण होना, आंखों में अंधापन, मुख गुहा-मसूढ़े संबंधी रोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed