फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Devotees worship Lord Vishwakarma

Karnal News: श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

Thu, 23 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 23 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Devotees worship Lord Vishwakarma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। जलमाना में भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस पर बुधवार को लोगों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। साथ ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश भी करवाया गया। इस मौके पर अटूट लंगर की व्यवस्था की गई। क्षेत्रीय विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि पर निर्माण और श्रम की महिमा का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि श्रम ही ईश्वर की सच्ची उपासना है और आत्मनिर्भर भारत का यही मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कामगारों और श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हुई है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा स्वरूप को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जलमाना मंडल अध्यक्ष विजय राणा, सभा प्रधान गुरदीप सिंह, नाथी राम, सचिव गुरबाज सिंह, संतोख सिंह, दलेर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जरनैल सिंह, जोगिंद्र सिंह, रोहतास जांगड़ा, आशीष कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed