{"_id":"6931f42e32ac916bd502da05","slug":"devotees-welcomed-the-palanquin-with-a-shower-of-flowers-karnal-news-c-18-knl1018-794150-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: श्रद्धालुओं ने पालकी का पुष्प वर्षा से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: श्रद्धालुओं ने पालकी का पुष्प वर्षा से किया स्वागत
Fri, 05 Dec 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
असंध। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के संचालक, ब्रह्मलीन सतगुरु स्वामी समनदास महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जलमाना गांव स्थित सतगुरु रविदास बेगमपुर धाम मंदिर के समीप सेवानिवृत सैनिक श्यामलाल चौहान के निवास पर सत्संग पंडाल की स्थापना की गई। रात्रि आरती के साथ आरंभ हुआ यह सत्संग प्रातः 4 बजे संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे सजाई गई भव्य पालकी सत्संग स्थल से रवाना होकर गांव की परिक्रमा करते हुए हाबड़ी दरबार पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महात्मा सरदा दास, महात्मा मान दास, महात्मा खुशी दास, जयसिंह, मदन लाल, सुल्तान सिंह, कृष्ण कुमार, डॉ. रमेश पोडिया आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन