फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Devotees visited Khatu Shyam on Shattila Ekadashi

Karnal News: षटतिला एकादशी पर श्रद्धालुओं ने किए खाटू श्याम के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Devotees visited Khatu Shyam on Shattila Ekadashi
करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में षटतिला एकादशी के अवसर पर शनिवार को बाबा श्री खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए छोटे-छोटे बच्चों के साथ श्रद्धालु पहुंचे और माथा टेका। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर में लगने लगी थीं। ये सिलसिला देर रात तक जारी रहा। पंडित दीपक पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने कलकत्ता से लाए सुंदर फूलों से श्री श्याम बाबा का शृंगार किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री श्याम बाबा एकादशी कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित कीर्तन में पानीपत के कलाकार प्रिंस बजाज ने बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा। मांगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही और दरबार मेरे श्याम का सजने लगा है भजन गाकर सभी को भावविभाेर कर दिया। कलाकार रवि वर्मा ने जिसका साथी श्याम हो होता है ना हार, बाबा सुनता है सभी पुकार, भाव होना चाहिए और आजा मेरे श्याम तुमको दिल ने पुकारा भजन गाकर श्री खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

पंडित दीपक पांडे ने बताया कि एकादशी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। विधि-विधान से षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और गरीब लोगों में तिल का दान करने से साधक के जीवन में दुर्भाग्य के साथ-साथ दरिद्रता भी दूर होती है। इसी के साथ प्रभु श्री हरि की कृपा से साधक को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि श्री खाटू श्याम मंदिर में हर एकादशी पर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचते हैं और सबकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस अवसर पर अनिल गर्ग, महिंद्र गुप्ता, रामकरण गोयल, पवन गर्ग, हरीश गुप्ता व पवन गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed