फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Development works worth crores will change the picture of the city

करोड़ों के विकास कार्यों से शहर की बदलेगी तस्वीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Development works worth crores will change the picture of the city
देव शर्मा
विज्ञापन

करनाल। 940 करोड़ रुपये की स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना का समय समाप्त हो गया है, लेकिन हरियाणा सरकार ने करनाल स्मार्ट सिटी परियोजना को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इस परियोजना के सभी टेंडर 31 जुलाई तक करने होंगे, जिनका कार्य 30 जून 2023 तक हर दशा में पूरा करना होगा। समय से टेंडर न हो पाने की स्थिति में करीब 150 करोड़ रुपये के रेलवे रोड से हरियाणा नर्सिंग होम तक फ्लाईओवर का टेंडर निरस्त हो गया था, लेकिन अब समयावधि बढ़ने के साथ ही इस परियोजना पर काम चलना भी तय है। नई समयावधि में करीब 300 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शीघ्र ही शुरू होंगी, जिससे शहर की तस्वीर बदलेगी।
स्मार्ट सिटी के सीईओ अनीश यादव और महाप्रबंधक रमेश मढ़ान ने बताया कि आईटी वेस्ड और एरिया वेस्ड डेवलेपमेंट पर आधारित देश के 100 शहरों में स्मार्ट सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शुरू किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए स्मार्ट सिटी मिशन के सात साल पूरे हो गए हैं। इसका एक हिस्सा कर्णनगरी भी है। मिशन के तीसरे चक्र में करनाल को इसमें शामिल किया गया था। शहर में 2017 में 940 करोड़ रुपये का स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट तैयार हुआ और 2020 में कार्य प्रारंभ हुआ। करीब छह सौ करोड़ के कई अहम प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, कई प्रोजेक्ट पर कार्य लगातार चल रहा है। इसके साथ साथ कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने की तैयारी में है।
विज्ञापन

ये प्रोजेक्ट हो गए पूरे
-पार्कों में ओपन एयर जिम का निर्माण करवाया गया
-खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल स्टेडियम, सड़कों के मजबूत किया गया
-गप्पू वाला बाग में सरदार मिल्खा सिंह मिनी खेल स्टेडियम बनाकर हॉकी ग्राउंड, वॉलीबाल कोर्ट, ओपन एयर जिम जैसी सुविधाएं दी गई
-पश्चिमी यमुना नहर पर डेवलेपमेंट ऑफ रिवर परियोजना के तहत दोनों ओर की टो-वाल का कार्य करवाया गया।
-राजकीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) में खेल सुविधाएं, 9 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरू की गईं।
-सेक्टर 12 में निगम भवन में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से यातायात व्यवस्था में जो सुधार और नियंत्रण हुआ है
- हरियाली के लिए ग्रीन बैल्ट, विभिन्न पार्कों का निर्माण किया, 90 पार्कों में ओपन एयर जिम बनाए गए।
- बलड़ी बाईपास से लेकर नमस्ते चौक तक फ्लाईओवर के नीचे अंडर स्पेस का सुंदरीकरण किया गया।
-नेशनल हाईवे पर नमस्ते चौक और सेक्टर-6 फ्लाईओवर के साथ टॉयलेट स्थापित किए गए हैं।
-बलड़ी बाईपास पर स्थापित गीता द्वार से लेकर अंबेडकर चौक तक स्मार्ट रोड बनाया गया
-गांव कैलाश से कुंजपुरा रोड तक नई सड़क का निर्माण किया गया। हांसी चौक से नमस्ते चौक तक की सड़क का सुदृढ़ीकरण हुआ।
-
इन पर चल रहा कार्य
-वार्ड नंबर चार उत्तम नगर में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्क का निर्माण किया जा रहा है।
-वार्ड नंबर -एक के कैलाश गांव में सात एकड़ में राष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।
- प्राचीन धरोहर गांधी मेमोरियल/विक्टोरिया हॉल का सुंदरीकरण, चार पोश मीनारों का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
ये प्रोजेक्ट प्रस्तावित
- 30 करोड़ की लागत से सेक्टर 32 में एचएसवीपी की दो एकड़ भूमि में इंडोर स्वीमिंग पूल का निर्माण
-100 करोड़ की लागत से रेलवे रोड से हरियाणा नर्सिंग होम तक टी-आकार का फ्लाईओवर निर्माण।
- गप्पू वाला पार्क के दूसरे चरण में इस स्थल के मौजूद खाली जगह पर तीन करोड़ से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
- गांव दाहा में क्रिकेट का स्टेडियम बनाया जाना प्रस्तावित है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को अभ्यास के लिए सुविधाएं मिलेंगी।
सीईओ ने किया पौधरोपण
करनाल। केएससीएल के सीईओ अनीश यादव ने इस मौके पर वार्ड नंबर-चार में के उत्तम नगर एरिया में बन रहे आधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्क में गुलमोहर व सप्तपर्णी पौधों के रोपण का कार्य शुरू किया। यहां 250 पौधे लगाए जाएंगे। मौके पर केएससीएल के जीएम रमेश मढ़ान, कार्यकारी अभियंता सौरभ गोयल व रमन कुमार, पीएमसी प्रवीन झा तथा लैंड स्केप ऑर्किटेक्ट पूर्णिमा भी मौजूद रहीं। 24 जून को पश्चिमी यमुना नहर पर सेलिब्रेशन भी किया जाएगा। जिसमें सीईओ अनीश यादव भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed