फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Development will be done by selecting six big villages

Karnal News: छह बड़े गांवों का चयन कर होगा विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
Development will be done by selecting six big villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला में आबादी के हिसाब से छह बड़े गांवों को चयनित करके उन्हें विकसित किया जाएगा। इन गांवों में 10 विशेष सुविधाओं पर मिशन मोड पर काम किया जाएगा। इनमें सीवरेज, खेल मैदान, शिवधाम, पुस्तकालय, फिरनी, पार्क, अमृत सरोवर, स्ट्रीट लाइट, पार्क व व्यायामशाला व ग्राम सचिवालय की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शहर की तर्ज पर उनके गांव में ही सुविधाएं देना है।

पंचायत विभाग की ओर से इन गांवों का कायाकल्प करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया गया है। यदि यह योजना इन गांवों में सिरे चढ़ती है तो उसे जिला के अन्य गांवों में भी लागू किया जाएगा और इन्हीं सुविधाओं का क्रियान्वयन अन्य गांवों में भी होगा। गांवों में काम होने के उपरांत उनके रख-रखाव व देखभाल की जिम्मेदारी भी संबंधित ग्राम पंचायत व उसके अधिकारियों व कर्मचारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed