फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Development did not get expected pace before 2014: Saini

वर्ष 2014 से पहले विकास को नहीं मिली अपेक्षित गति : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Development did not get expected pace before 2014: Saini
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर पहुंचे मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी ने दिनभर कई कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने सेक्टर -32, ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर चार व आठ, शिव कॉलोनी और मॉडल टाउन आदि में चुनावी सभाएं व जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2014 से पहले अपेक्षित गति से देश का विकास नहीं हुआ। 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विकास को रफ्तार मिली है, जिसे जनता देखा है।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश की जनता के बारे में सोचती हैं, उसकी सरकार में योजनाएं समान रूप से सभी को लाभ देने वाली होती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में किसानों की बदहाली का जिक्र करती है यदि किसान बदहाल भी हैं तो उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। क्योंकि कांग्रेस सरकार में किसानों के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को 6000 रुपए की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी। उनकी फसल का उचित भाव दिया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना बनाई, ताकि हर खेत को पानी मिल सके। किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की। प्रदेश सरकार किसानों की 14 फसल एमएसपी पर खरीद रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा में खराब हुई फसल की गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने का काम प्रदेश सरकार करेगी। सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। लोगों की समस्याओं को हल किया जा रहा है। सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे इस बात को सुनिश्चित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में हर कदम उठाए।

सीएम भाजपा नेता राज चौहान एवं प्रकाशवीर चौहान के आवास पर भी पहुंचे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, विधायक हरविंदर कल्याण, पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, संजय बठला, महामंत्री सुनील गोयल, राजवीर शर्मा, सुनील गुप्ता, पूर्व पार्षद वीर विक्रम कुमार, गौरव खुराना, ईश्वर सिंह, गोविंद शर्मा, व्यापारी नेता नरेंद्र भांबा उपस्थित रहे। वहीं शाम को भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों के साथ भी बैठक की और संगठनात्मक और अन्य विषयों पर दिशा निर्देश दिए। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, पूर्व मंत्री शशीपाल मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed