{"_id":"68ec11fd4f51891a270a589a","slug":"develop-india-buildathon-live-stream-today-karnal-news-c-244-1-sknl1016-145394-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विकसित भारत बिल्डथॉन का सीधा प्रसारण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विकसित भारत बिल्डथॉन का सीधा प्रसारण आज
Mon, 13 Oct 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। विकसित भारत बिल्डथॉन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के प्रत्येक विद्यालय में सोमवार को किया जाएगा। देशभर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के छठी से 12वीं कक्षा तक का पंजीकृत छात्र इस प्रतियोगिता में शामिल होगा। शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक स्कूल में होगा लेकिन मुख्य कार्यक्रम आरोही स्कूल छाजपुर में होगा जिसमें शिक्षा निदेशालय से एडिशनल डायरेक्टर गौरव कुमार मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में छात्र आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल, समृद्ध भारत थीम पर नवाचार करेंगे।
केंद्र ने विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 कार्यक्रम लॉन्च किया है। इसका मकसद वर्ष 2047 तक सभी युवाओं को नवोन्मेष से जोड़ना है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने निर्देश जारी किए हैं। विकसित भारत बिल्डथॉन के राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारी के लिए 10 से 12 अक्तूबर का समय दिया गया था। बिल्डॉन का मुख्य कार्यक्रम लाइव सिंक्रोनाइज्ड इनोवेशन इवेंट 13 अक्तूबर को होगा। प्रत्येक विद्यालय को अपने परिसर में उपयुक्त स्थान का चुनाव कर बिल्डथॉन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करना होगा। इस दिन सभी विद्यालयों में दो प्रमुख गतिविधियाें पहली, शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में सहभागिता तथा दूसरी, विचार निर्माण और प्रोटोटाइप निर्माण की शुरूआत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ये गतिविधियां विद्यार्थियों की नवाचार यात्रा की शुरूआत होगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में लगभग डेढ़ घंटे का विचार-मंथन और मार्गदर्शन सत्र विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा जिसमें एसएमसी के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है ताकि विद्यार्थियों को नए विषयाें पर सोचने और उन्हें विकसित करने का अवसर मिल सके। इसके बाद 31 अक्तूबर तक अपनी अंतिम प्रविष्टियां जमा कर सकेंगे। विशेषज्ञों का एक पैनल एक नवंबर से 31 दिसंबर तक प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करेगा।
विज्ञापन
चार विषयों पर आयोजित होगा कार्यक्रम
निर्देशानुसार शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को चार विषयों आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी और समृद्ध भारत विषय पर विचार तैयार करने के लिए मार्गदर्शन करना होगा। पंजीकृत शिक्षक विद्यार्थियों की टीमें बनाएंगे, उन्हें विषय की जानकारी देते हुए विचार विकसित करने में सहायता करेंगे। 10 से 12 अक्तूबर तक विद्यार्थियों की तैयारी के दिन निर्धारित किए गए थे। वहीं, 13 अक्तूबर को विद्यार्थी संबंधित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
एक हजार से अधिक विजेता छात्र होंगे सम्मानित
अक्तूबर में शुरू प्रतियोगिता का समापन जनवरी में होगा। इसमें राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला स्तर पर 1000 से अधिक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें एक करोड़ रुपये से अधिक पुरस्कार रखे गए हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग, अटल नवाचार मिशन, नीति आयोग और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सहयोग से किया जा रहा है।
विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोमवार को किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन आरोही स्कूल छाजपुर में होगा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत