फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Destroyed in four acres of paddy size for

चार एकड़ में साठी धान की तहस नहस

Tue, 13 May 2014 12:24 AM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 13 May 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
साठी धान की रोपाई को रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। इसी कड़ी
विज्ञापन
में उप कृषि निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने कृषि अधिकारियों को साथ लेकर इंद्री क्षेत्र के गांव सैयद छपरा में करीब चार एकड़ में लगी साठी धान को स्प्रे कर नष्ट किया है।

डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि उपायुक्त बलराज सिंह के निर्देश पर भूमि जल संरक्षण अधिनियम 2009 की अनुपालना में सोमवार को इंद्री क्षेत्र के गांव में पहुंचकर किसान अली अब्बास पुत्र आले हसन व केसर अब्बास पुत्र नाजीर हसन को समझा और उनकी सहमति से करीब चार एकड़ भूमि पर लगी साठी धान को स्प्रे करके नष्ट किया है।

 उन्होंने बताया कि इन किसानों को पहले कृषि विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए थे, इसके बावजूद उन्होंने साठी धान को नष्ट नहीं किया। इसलिए उनके खेत में लगी साठी धान को नष्ट किया गया है। किसानों को आग्रह किया है कि जो किसान साठी धान की बिजाई करेगा प्रशासन उनसे सख्ती से निपटेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने साठी धान की रोपाई पर 15 जून से पहले रोपाई करने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया हुआ है, जो किसान सरकार के इस अधिनियम का उल्लंघन करेगा उनके खिलाफ कानूनी करवाई की जाएगी तथा जुर्माने के रूप में 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर लगातार तीन महीने तक वसूल किया जाएगा। इस मौके पर कृषि विभाग के एसडीओ सुनील, गुणवत्ता नियंत्रक डॉ. अनिल चौहान, खंड कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र तोमर, एडीओ डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. रतन सिंह सहित आसपास के किसान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed