फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Despite complaints on the helpline, street lights are not being repaired

Karnal News: हेल्पलाइन पर शिकायत के बावजूद ठीक नहीं हो रहीं स्ट्रीट लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Despite complaints on the helpline, street lights are not being repaired
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी की ओर से मोबाइल एप, वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर जैसी डिजिटल व्यवस्थाएं तो की गई हैं लेकिन शहर की कई कॉलोनियों और बाजार में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद हैं। लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन समय पर समाधान नहीं मिल पा रहा, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। शहरवासियों को स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत के लिए अब निगम के चक्कर काटने पड़ते हैं और कॉल रिसीव होने का इंतजार करना पड़ता है।
लाइटों की रिपेयरिंग के लिए विशेष मोबाइल एप ‘Karnal Street Light’ और वेबसाइट https://karnallight.in/ शुरू की गई है। जिसमें लोकेशन के साथ शिकायतकर्ता की जानकारी स्वत: एजेंसी को मिल जाती है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 0184-2200600 पर कॉल करके भी शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा नगर निगम में लिखित शिकायत भी दी जा रही हैं। इसके बावजूद शहर की लाइटों को ठीक नहीं किया जा रहा। इनके माध्यम से 13 प्रकार की समस्याएं, जैसे लाइट बंद होना, डिम होना, दिन में जलना, तार ढीले होना, टाइमिंग गड़बड़ी आदि के विकल्प दिए गए हैं लेकिन शिकायत दर्ज होने के बाद उस पर कार्रवाई नहीं होती। हालांकि अधिकारियों की ओर से दावा किया जा रहा है कि शिकायत दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर समाधान किया जाता है, लेकिन हकीकत इससे उलट है।
विज्ञापन

कई कॉलोनियों में लाइटें महीनों से बंद हैं और बार-बार शिकायत के बावजूद न कोई टीम आई, न कोई फीडबैक लिया गया। रेलवे रोड, न्यू प्रेम नगर, विकास कॉलोनी, कुंजपुरा रोड जैसे इलाकों से लाइट खराब होने की लगातार शिकायतें की जा रही हैं लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed