{"_id":"57507a704f1c1b7d2810bc47","slug":"described-ways-to-deal-with-rioting-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों को बताए दंगे से निपटने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों को बताए दंगे से निपटने के तरीके
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया
- फोटो : अमर उजाला
जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित जाट आंदोलन को लेकर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दूसरे दिन भी नई पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उपद्रव और दंगों से निपटने को लेकर हमले से बचने और दंगाइयों को खदेड़ने की तैयारी कराई गई। मिर्ची गन के साथ-साथ कर्मचारियों को आंसू गोला चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान डीसी मनदीप सिंह बराड़ व आईजी सुभाष यादव भी मौजूद रहे। नई पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षण लिया। खुले मैदान में लगभग दो घंटे तक पुलिस कर्मचारियों ने स्थिति से निपटने के लिए हर पहलु पर विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान सिपाही से लेकर सभी उच्चाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान मॉक ड्रील के तहत पुलिस पर पथराव कराया गया और बचाव और हमले के तरीके बताए गए।
विज्ञापन