फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Deputy commissioner took stock of Yamuna embankments

Karnal News: उपायुक्त ने यमुना तटबंधों का लिया जायजा

Tue, 02 Sep 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 02 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Deputy commissioner took stock of Yamuna embankments
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लेने के लिए उपायुक्त उत्तम सिंह सोमवार को अधिकारियों के साथ इंद्री खंड के कलसौरा, करनाल के कुंडा कलां में पहुंचे। तटबंधों पर जाकर पानी के बहाव का जायजा लिया। संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों व ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि घबराएं मत जिला प्रशासन उनके साथ है।

उन्होंने सिंचाई विभाग की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वह सावधानी बरतें और यमुना के तटबंधों के नजदीक अनावश्यक न जाएं। वह भी तटबंधों पर नजर बनाए रखें। अगर कहीं पर भी आबादी में पानी घुसने की संभावना नजर आए तो तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, एसडीएम इंद्री अशोक मुंजाल, जिला राजस्व अधिकारी मनीष यादव, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मनोज, एसडीओ करनैल सिंह व जगबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने डीसी से की चर्चा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर की स्थिति का जायजा लेने के लिए उपायुक्त और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह से तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed