फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Deputy Commissioner inspected WJC Development Front, instructed to complete the work by February 15

उपायुक्त ने किया डब्ल्यूजेसी डेवलेपमेंट फ्रंट का निरीक्षण, 15 फरवरी तक कार्य पूरा करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inspected WJC Development Front, instructed to complete the work by February 15
करनाल। स्मार्टसिटी लिमिटेड के सीईओ एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने टीम के साथ शनिवार को पश्चिमी यमुना नगर (डब्ल्यूजेसी) डेवलपमेंट फ्रंट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट को 15 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये स्मार्ट सिटी लिमिटेड का अहम प्रोजेक्ट है। कैनाल फ्रंट की दोनों साइड पर ग्रिल से नया लुक आया है। काछवा रोड से एंट्री करते ही एक खाली जगह से आगे पार्क विकसित किया जा रहा है। इस पर काम शुरू हो गया है। पार्क में पौधे और हरी घास लगाई जाएगी। सड़क के साथ लगती जगह पर कैफे बनेगा, इसमें नाइट मार्केट भी लगेंगी। उन्होंने पार्क के काम की ड्राइंग को भी देखा। उन्होंने बताया कि त्रवेणी पार्क में हरे-भरे पेड़ खड़े हैं, ओपन एयर जिम, गैजिबो और लाइटें लगाई गई है। भाखड़ा कैनाल के कॉर्नर पर योगा डेक बनाया गया है। यहां लोग योगासन कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि कैनाल डेवलेपमेंट फ्रंट का प्रोजेक्ट 15 फरवरी तक पूरा होगा। इसमें साइकिल ट्रैक, पाथ-वे, सिटिंग व्यवस्था और प्लांटर के काम लगभग पूरे हो चुके हैं। कैथल रोड साइड पर भी छोटे वाहन पार्क करने की एक जगह बनाई गई है। बड़े वाहन अंदर प्रवेश न करें, इसके लिए एक स्लाइडिंग गेट भी बनाएंगे। इसके अलावा डीसी ने बताया कि काछवा रोड और कैथल रोड साइड और बीच में तीन जगहों पर शौचालय बनाए जाएंगे। हाई मास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed