{"_id":"66f6db7d3fb4ea02e50aca5c","slug":"deputy-ceo-of-ayushman-bharat-scheme-arrested-from-panchkula-taking-bribe-of-rs-5-lakh-karnal-news-c-18-knl1008-484689-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आयुष्मान भारत योजना का डिप्टी सीईओ पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते पंचकूला से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आयुष्मान भारत योजना का डिप्टी सीईओ पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते पंचकूला से गिरफ्तार
विज्ञापन
- करनाल के एक प्राइवेट अस्पताल संचालक से मांगी थी 10 लाख रुपये की रिश्वत
- एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने आयुष्मान भारत योजना पंचकूला के डिप्टी सीईओ को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पंचकूला के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आरोपी के खिलाफ करनाल के ही एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता से आरोपी डिप्टी सीईओ डॉ. रवि विमल 10 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम के अनुसार शिकायत में करनाल के प्राइवेट अस्पताल के संचालक ने बताया था कि आयुष्मान भारत योजना के तहत उसके अस्पताल की सूचीबद्धता के सस्पेंशन को रद्द करने के बदले में आरोपी डिप्टी सीईओ डॉ. रवि विमल ने 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी तो पांच लाख रुपये में बात तय हुई थी। इस शिकायत पर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम ने योजना बनाई और पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी डिप्टी सीईओ डॉ. रवि विमल को रंगे हाथों पकड़ा गया।