{"_id":"65bc1d10684cd2c3290b66d9","slug":"department-will-provide-employment-to-children-of-police-personnel-karnal-news-c-18-knl1008-317216-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुलिस कर्मियों के बच्चों को रोजगार दिलाएगा महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुलिस कर्मियों के बच्चों को रोजगार दिलाएगा महकमा
विज्ञापन
- पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पुलिस अकादमी मधुबन में आयोजित कार्यशाला में दी जानकारी
- पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों से किया सीधा संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पुलिस कर्मियों के बच्चों को पुलिस विभाग रोजगार दिलाने में मदद करेगा। इसके लिए जो बेरोजगार बच्चे नौकरी पाने के इच्छुक हैं, उन्हें पहले अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षित कराया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी के पुलिसकर्मियों के बच्चों की कोचिंग का सारा खर्च हरियाणा पुलिस वहन करेगी। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने वीरवार को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में आयोजित कार्यशाला में यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद किया।
पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। बैठक में मौजूद कल्याण निरीक्षकों (वेलफेयर इंस्पेक्टर) को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नौकरी पाने के इच्छुक बच्चों व परिवारों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को नौकरी पाने में किस प्रकार की कठिनाइयां आ रही हैं, उसका आकलन कर इसे दूर करने का प्रयास करें।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कल्याण निरीक्षक बच्चों को प्रशिक्षित करवाएं और कोचिंग से पूर्व उन्हें पाठयक्रम आदि उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी के पुलिसकर्मियों के बच्चों की कोचिंग का सारा खर्च हरियाणा पुलिस की ओर से वहन किया जाएगा। इसी प्रकार हरियाणा पुलिस की ओर से बच्चों को कंप्यूटर कोर्स, ड्राइवर, सुरक्षा गार्ड आदि का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कई बार बच्चों को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाना है और वे गलत संगत में पड़ जाते हैं, ऐसे में हरियाणा पुलिस उनके परिजनों तथा बच्चों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए यह पहल शुरू की गई है। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के निदेशक सीएस राव, आईजी एचपीए मधुबन कुलविंदर सिंह, डीआईजी एचपीए, मधुबन अरुण नेहरा, एआईजी वेलफेयर राजीव देशवाल, एसपी पुष्पा आदि कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जल्द निकाली जाएंगी बंपर भर्तियां, खुलेंगी ई-लाइब्रेरी
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस की ओर से जल्द बंपर भर्तियां निकाली जाएंगी और जो बच्चे बेरोजगार हैं, ये भर्तियों की तैयारी कर आवेदन कर सकेंगे। जो बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए हरियाणा पुलिस की ओर से ई-लाइब्रेरी खोलने की शुरुआत की गई है। इन ई-लाइब्रेरी में बच्चे राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश में सोनीपत जिले में ई-लाइब्रेरी खोली जा चुकी है जबकि अन्य जिलों में ई-लाइब्रेरी खोलने का कार्य प्रगति पर है।
नशे की लत है तो छिपाएं नहीं, हमें बताएं
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पुलिसकर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी या उनका कोई परिजन नशे की लत का शिकार हो गया है तो हरियाणा पुलिस की ओर से उनका नशा छुड़वाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। ऐसे व्यक्ति का का नशा छुड़वाने के लिए मेडिकल कॉलेजों आदि के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। जहां उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। हरियाणा पुलिस की ओर से अब तक ऐसे 140 पुलिसकर्मियों अथवा उनके परिजनों को नशा मुक्ति करते हुए उनका उपचार करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लोग नशे की लत की जानकारी छिपाएं नहीं बल्कि इसकी जानकारी हमें दें।