फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dengue in Dharmnagri wise, four in critical condition

धर्मनगरी में डेंगू का वार, चार की हालत गंभीर

Tue, 29 Oct 2013 12:12 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Tue, 29 Oct 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dengue in Dharmnagri wise, four in critical condition
कुरुक्षेत्र के चक्रवर्ती मोहल्ला में रहने वाले चार लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। हालांकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिला में अभी तक 32 डेंगू प्रभावित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, इनमें चक्रवर्ती मोहल्ला के चार मरीज अतिरिक्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला मलेरिया विभाग के मुताबिक उक्त आंकड़ों में से अधिकांश पड़ोसी जिला के रोगी शामिल हैं। उधर सोमवार को चक्रवर्ती मोहल्ले में डेंगू के चार मरीज सामने आए। उन्हें शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया, लेकिन इनकी हालत में सुधार न होने की वजह से इन सभी को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर का दिया गया।
विज्ञापन


रेफर किए गए मरीजों में मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय सपना पत्नी रवि का इलाज शहर के मेहता अस्पताल में चल रहा था। यहां उसकी हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य तीन मरीजों में चक्रवर्ती मोहल्ला निवासी राहुल(21), सोनिया (22), वैभव (25) का इलाज शहर के ही निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा था। ये तीनों मरीज भी चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किए गए हैं। उधर नगर में डेंगू के पैर पसारने के चलते लोगों के मन में दहशत बनी हुई।

पार्षद बोले, स्वास्थ्य विभाग नहीं उठा रहा कदम
वार्ड नंबर 29 से पार्षद विक्की मेहता का कहना है कि उनके वार्ड में कई लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। वार्ड के लोग डेंगू फैलने से भयभीत है, लेकिन अभी तक जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाया। उन्होंने जिला स्वास्थ्य विभाग से प्रभावित क्षेत्र में फॉगिंग करने की मांग की, ताकि इस जानलेवा बीमारी पर समय रहते काबू पाया जा सके।


सिर्फ पांच हजार प्लेटनेट बचे

एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल जिला के गांव जुरासी कलां निवासी अमरजीत (22) डेंगू से प्रभावित है। उसके शरीर में मात्र पांच हजार प्लेटलेट्स शेष बचे हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे करनाल शिफ्ट किया है, क्योंकि प्लेटलेट्स मशीन पड़ोसी जिले यमुनानगर और करनाल में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed