फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dengue cases increased seven times in five years, 10 died

Karnal News: पांच सालों में डेंगू के मरीज सात गुना बढ़े, 10 की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Dengue cases increased seven times in five years, 10 died
काजल पांचाल
विज्ञापन

करनाल। डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पांच सालों की स्थिति देखें तो करीब सात गुना मरीज बढ़ गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को डेंगू पर लगाम लगाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है। इस बार अप्रैल माह में ही डेंगू के पांच केस सामने आ चुके हैं। इन मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने कुंजपुरा, करनाल शहर और घरौंडा इलाकों से की है। सर्वे के दौरान तीन घरों में डेंगू का लार्वा भी पाया गया है।
पांच सालों में जिले में 1917 डेंगू के केस आए हैं, जिनमें 10 लोगों की मौत हुई है। इसका वर्ष 2023 और 2024 में सबसे अधिक प्रभाव देखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई है। चेक, क्लीन और कवर-स्टेप टू डिफीट डेंगू थीम के तहत डेंगू से बचाव और नियंत्रण के लिए कई गतिविधियां शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन

लार्वा को नष्ट करने के लिए चलाएंगे मुहिम : स्वास्थ्य विभाग ने शहरी स्कूलों से लेकर पंचायतों तक अभियान चलाने की याेजना बनाई है, जो आज से शुरू की जा रही है। स्कूलों में ड्रॉइंग व पेंटिंग प्रतियोगिताएं, सुबह की प्रार्थना सभा में डेंगू व स्वच्छता पर स्वास्थ्य वार्ताएं, पंचायतों में बैठकें और डेमोंस्ट्रेशन एक्टिविटी, गली-मोहल्लों में फील्ड वर्क, पंपलेट वितरण और पोस्टर चिपकाना, पानी जमा होने वाले सभी स्थानों की पहचान और लार्वा नष्ट करने की मुहिम जैसी गतिविधियां होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed