फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demand raised for a separate route for dumpers

Karnal News: डंपरों के लिए अलग रास्ते की मांग उठाई

Thu, 29 May 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 29 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for a separate route for dumpers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। गांव कुंडा के यमुना घाट पर खनन कार्य में लगे डंपरों के गुजरने के विरोध में ग्राम पंचायतें उतर आई हैं। इनके कारण होने वाले हादसों से परेशान होकर ग्रामीणों ने ऐसे वाहनों के लिए अलग से रास्ता बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि इनके कारण एक तो उनके घरों के चिराग बुझ रहे हैं। वहीं ग्रामीण सड़कें भी भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। धूल और रेत के गुबार उड़ने से फसलें भी खराब होने लगी हैं।

कुंजपुरा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग और ग्राम पंचायतों ने एकत्रित होकर बुधवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। गांव बजीदपुर में पांच घंटे तक चली महापंचायत में जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। महापंचायत में कलवेहड़ी, खराजपुर, कुंजपुरा, बजीदपुर, नली खुर्द नली कलां आदि गांवों के लोगों ने कहा कि खनन कार्य में लगे डंपरों को अलग क्षेत्र से रास्ता दिया जाना चाहिए। या फिर खनन कार्य पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन को वीरवार शाम तक का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी देते हुए लोगों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह कोई कठोर निर्णय लेने पर विवश होंगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम अनुभव मेहता, डीएसपी सतीश गौतम, पटवारी रेणुबाला और कुंजपुरा थाना प्रभारी महावीर ने भी उनकी मांगों को सुना। इसके बाद एसडीएम अनुभव मेहता खान का भी मुआयना किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जिस सड़क से डंपरों का आवागमन होता है। वहां कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में पिछले एक साल में कई लोगों की मौत हुई और घायलों का आंकड़ा भी बड़ा है। कई डंपर तो बिना नंबर प्लेट के भी चलते हैं। हादसा या नुकसान होने पर जब किसी डंपर चालक को टोकते हैं तो वे मारपीट भी करते हैं। पिछले दिनों एक पीड़ित ने मुंह में पेशाब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दी थी।

डंपर की चपेट में आने ने युवक की हुई थी मौत

रविवार को कुंजपुरा करनाल मार्ग पर पेट्रोल पंप के नजदीक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना से गुस्साएं आसपास के ग्रामीणों ने डंपरों के संचालन को लेकर विरोध किया है। बुधवार को हुई महापंचायत में खराजपुर के सरपंच कृष्ण कुमार, नलीखुर्द सरपंच रतन सिंह, नबीपुर सरपंच मोहित चावला, नली कलां सरपंच शक्ति, कलवेहड़ी सरपंच पंकज कांबोज व नेवल सरपंच प्रतिनिधि ने भी प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed