{"_id":"69a20341da71b202550dc3b7","slug":"demand-for-permanent-buildings-for-10-sub-health-centres-karnal-news-c-18-knl1018-855032-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 10 उप-स्वास्थ्य केंद्रों के लिए पक्के भवनों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 10 उप-स्वास्थ्य केंद्रों के लिए पक्के भवनों की मांग
Sat, 28 Feb 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
असंध विधान सभा में अपनी बात रखते हुए विधायक योगेंद्र राणा। स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/असंध। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान असंध विधायक योगेन्द्र राणा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने का मुद्दा उठाया। प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र के 10 उप-स्वास्थ्य केंद्रों के लिए पक्के सरकारी भवन निर्माण की मांग रखी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आश्वासन दिया कि जिन गांवों में उप-स्वास्थ्य केंद्र निजी या अस्थायी भवनों में चल रहे हैं वहां भूमि उपलब्ध होते ही विभाग स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करेगा।
विधायक राणा ने सदन में बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कुल 16 उप-स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिनमें से 10 केंद्र अब भी अस्थायी व्यवस्थाओं के तहत संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर स्थायी सरकारी भवन उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। गांव राहड़ा स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए 16 फरवरी, 2026 को टेंडर किया जा चुका है।
विधायक ने मुंड गांव के उप-स्वास्थ्य केंद्र का मुद्दा भी उठाया, जो सरकारी भवन में संचालित होने के बावजूद जर्जर अवस्था में है। उन्होंने इसकी तत्काल पुनर्निर्माण की मांग की। इसके अतिरिक्त ठरी, गंगाटेहड़ी, बंदराला, रत्तक और खेड़ीसरफली सहित कई गांवों में उप-स्वास्थ्य केंद्र पंचायत भवनों या निजी किराये की इमारतों में चल रहे हैं।