{"_id":"660727f32bddb923600eb106","slug":"delhi-bjp-mps-car-meets-with-an-accident-karnal-news-c-18-knl1008-357448-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिल्ली के भाजपा सांसद की गाड़ी हादसे का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिल्ली के भाजपा सांसद की गाड़ी हादसे का शिकार
Sat, 30 Mar 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 30 Mar 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नेशनल हाईवे पर मयूर ढाबे के सामने दिल्ली के भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की गाड़ी सहित चार गाड़ियां एक-एक कर आपस में टकरा गई हालांकि गनीमत ये रही कि किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। हादसे से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम व संबंधित थाना क्षेत्र की टीमें पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाकर जाम को खुलवाया।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ कार चालक गलत साइड से आ रहे थे, जिसे बचाने के चक्कर में पहले कार चालक ने अचानक बीच सड़क में ही ब्रेक लगा दिए। इसके बाद एक-एक कर चार गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। कुछ ही देर बाद उस सड़क पर हादसे से पीछे कुछ दूरी पर गाड़ियां आपस टकरा गई। इससे नेशनल हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीमों ने गाड़ियों को क्रेन की मदद से एक साइड लगवाया और जाम को खुलवाकर उसे सुचारू करवाया। वहीं बताया जा रहा है कि दिल्ली से चंडीगढ़ सड़क पर हुआ हादसा। हादसा इतना जबरदस्त था कि सभी गाड़ियों के एयर बैग खुल गए। जिससे सभी सवार बच गए।
विज्ञापन
हादसे में दिल्ली के भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सांसद नहीं बल्कि उनके रिश्तेदार थे। इनमें एक महिला और कुछ बच्चे थे। गाड़ी चालक चला रहा था और अन्य सभी गाड़ी में सो रहे थे। हादसा होने के बाद उनकी आंख खुली। हालांकि हादसे में सभी सुरक्षित हैं।