फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Death ran away from the hospital to kill the liquor baron

Karnal News: शराब कारोबारी की हत्या करने के लिए अस्पताल से भागा था मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Death ran away from the hospital to kill the liquor baron
शराब कारोबारी की हत्या करने के लिए अस्पताल से भागा था मौत
- दो सितंबर को सिविल अस्पताल में शौचालय के रोशनदान से फरार हुआ था पवन उर्फ मौत
विज्ञापन

- अंबाला के कक्कड़ माजरा में लगे मेले में छिपा था, तरावड़ी के शराब कारोबारी से लेना था केस दर्ज कराने का बदला
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सिविल अस्पताल में शौचालय के रोशनदान से भागने वाले बदमाश पवन उर्फ मौत को पुलिस ने अंबाला के नारायणगढ़ स्थित कक्कड़ माजरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बदमाश तरावड़ी के शराब कारोबारी की हत्या कर बदला लेने के लिए फरार हुआ था, क्योंकि बदमाश ने शराब कारोबारी से 50 हजार रुपये हर महीने की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी थी। शराब कारोबारी ने बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसी केस में सीआई-टू की टीम ने बदमाश को गिरफ्तार किया था। इसी रंजिश का बदला पवन उर्फ मौत लेना चाहता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक मैगजीन सहित पिस्तौल, एक डोगा 12 बोर और 14 कारतूस बरामद किए हैं।
सीआईए-टू की टीम 28 अगस्त को कुरुक्षेत्र बदमाश को काबू करने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने बाइक से भागते हुए पुलिस पर फायर करने का प्रयास किया था मगर गोली उसे ही लग गई थी। पुलिस ने लहूलुहान हालत में उपचार के लिए उसे करनाल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। दो सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी थी। इसी दौरान आरोपी ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और पुलिस को चकमा देते हुए शौचालय के रोशनदान से फरार हो गया था। यहां से फरार होने के बाद बदमाश ने अपने साथियों से हथियार जुटाए थे। वह नारायणगढ़ के कक्कड़ माजरा में लगे मेले में था और शराब कारोबारी की हत्या करने की फिराक में था। बदमाश को पुलिस ने पहले की काबू कर लिया। हालांकि पुलिस ने तरावड़ी के कारोबारी निखिल की सुरक्षा बढ़ा दी थी। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया बदमाश
पुलिस ने बताया कि आरोपी की खोजबीन सीसीटीवी के जरिए की गई। पवन उर्फ मौत भागते समय कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पास से एक ऑटो में बैठा था। ऑटो से वह दलियानपुर पहुंचा। मेडिकल कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो ऑटो का नंबर मिला। ऑटो के मालिक से पूछताछ की तो बताया कि उसने बदमाश को दलियानपुर गांव के पास छोड़ा था। दलियानपुर के पास सीसीटीवी कैमरे में पता चला कि बदमाश ने बाइक सवार युवक का सहारा लिया। युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे उसने अंबाला छोड़ा। अंबाला के सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस कक्कड माजरा गांव पहुंची। जहां से बदमाश को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान छिपाने के लिए बदला हुलिया
पुलिस के रिकॉर्ड में पवन उर्फ मौत का अलग नाम दर्ज किया गया है। इस बदमाश पर आरोपी के खिलाफ पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ डकैती, चोरी, शस्त्र अधिनियम, मारपीट, रंगदारी मांगने, पुलिस पर फायर कर मारने का प्रयास और पुलिस हिरासत से भागने पर भी केस दर्ज किया गया है। बदमाश लंबे बाल रखता था। मगर भागने के बाद उसने सिर गंजा करा लिया।

आरोपी के खिलाफ शराब कारोबारी ने रंगदारी मांगने और हत्या करने का केस दर्ज कराया था। इसी केस में आरोपी की गिरफ्तारी की गई। इसी रंजिश में पवन उर्फ मौत कारोबारी की हत्या करने और जेल से बचने के लिए भागा था। जिसको अंबाला के कक्कड माजरा से आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

मोहनलाल, प्रभारी सीआईए-टू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed