ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच अधिकारी दरिया सिंह ने बताया कि उषा रानी (67) अर्जुन गेट करनाल की रहने वाली है। जो कुछ दिनों से दयाल सिंह कॉलोनी घरौंडा में किराए पर रह रही थी। उसकी वीरवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं एक अज्ञात व्यक्ति की भी बजीदा के पास लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 45 साल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी
करनाल। शहर के निर्मल कुटिया चौक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। अज्ञात शव का कद करीब छह फुट और उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। मृतक की दोनों टांगे किसी वाहन की चपेट में आने से कुचली हुई है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी
करनाल। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस नेे शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि नरेश (22) वासी सिंघडा ने वीरवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली। फिलहाल फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।