फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Death of a child taking bath in Yamuna on Ganga Dussehra

Karnal News: गंगा दशहरा पर यमुना में नहा रहे बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Death of a child taking bath in Yamuna on Ganga Dussehra
- चंडीगढ़ से अपने परिवार के साथ करनाल आया था कुनाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गंगा दशहरा पर यमुना नदी में नहाने गए एक बच्चे की बुधवार की दोपहर डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाया दिया है।
चंडीगढ़ निवासी 10 वर्षीय कुनाल अपने परिवार के साथ गंगा दशहरा पर नहाने के लिए करनाल आया था। इस दौरान परिवार के 11 सदस्य मेरठ रोड स्थित बरौला पुल के पास यमुना नदी में नहा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे कुनाल नहाते समय उछल कूद कर रहा था, तभी उसका पैर रेत में धंस गया और पानी में डूब गया।
विज्ञापन

उसके पास ही नहा रहे अन्य बच्चों ने परिजनों को आवाज दी। परिजनों ने कुनाल को आनन फानन पानी से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां, डॉक्टराें ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। जिसका कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed