{"_id":"6682073cb505be2bef01650e","slug":"death-due-to-electric-shock-while-drinking-water-from-tube-well-karnal-news-c-18-knl1008-420567-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्यूबवेल पर पानी पीते समय करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्यूबवेल पर पानी पीते समय करंट लगने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सग्गा गांव में ट्यूबवेल से पानी पीते समय एक 27 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मजदूर खेत में धान लगा रहा था। प्यास लगने पर वह पानी पीने के लिए ट्यूबवेल के समीप गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक मजदूर के साथियों ने बताया कि वह 30 मई को 20 लोग गांव सग्गा में धान लगाने आए थे।
उनमें बिहार के अररिया जिला निवासी पुनिल कुमार भी था। शनिवार को वह सग्गा गांव धान लगा रहे थे तो प्यास लगने पर पुनिल कुमार साथ लगे ट्यूबवेल पर पानी पीने अकेला गया था जहां उसे करंट लग गया। करीब आधे घंटे बाद जब पुनिल नहीं आया तो एक साथी उसे देखने के लिए ट्यूबवेल के पास गया। वहां पुनिल ट्यूबवेल के लोहे के पाइप पर पड़ा था।
उसने जैसे ही पुनिल को हाथ लगाया उसे भी करंट लगा। इसके बाद उसने बिजली की लाइन काटी और अन्य साथियों को इसकी जानकारी दी फिर जमीदार को बुलाया। जमीदार ने पुलिस को सूचना दी। पुनिल के तीन बच्चे हैं। दो से तीन दिन में उन्हें वापस अपने गांव जाना था।