{"_id":"65aaed88bfeb5fd1170eab56","slug":"deadly-knife-attack-on-three-friends-karnal-news-c-246-1-sknl1019-12700-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। दुकानदार से मेहनत के पैसे लेकर लौट रहे तीन दोस्तों पर दो बाइक सवार छह युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया। जिसमें तीनों दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने मामले में पांच युवकों को नामजद कर एक अन्य पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
हनुमान गेट निवासी भरत ने शहर पुलिस को शिकायत दी है कि वह प्रकाश चौक पर रवि की चिकन की दुकान पर काम करता है। वहां पर उसके साथ केसर नगर निवासी रमन और मुखर्जी पार्क निवासी मनीष उर्फ मददी भी काम करता है। 16 जनवरी को वे तीनों दुकान मालिक रवि से पैसे लेने के लिए मुखर्जी पार्क गए थे। वहां से वापस आते समय वे रास्ते में मुखर्जी पार्क में ही एक दुकान पर बीड़ी पीने लग गए। तभी वहां पर दो बाइक पर कर्ण उर्फ पोलार्ड, कृष्ण उर्फ कीडा, मिंटू, सूरज व रिषी समेत छह युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें कई बार चाकू मारे। जिससे वे तीनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। आरोपियों ने उन्हें इतना धमकाया कि डर के मारे घायल मनीष ने मेडिकल भी नहीं कराया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस ने पांच आरोपियों को नामजद कर एक अन्य पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।