{"_id":"61eb19e7a8a9b97a6e1a8c11","slug":"deadly-attack-on-student-with-knife-condition-critical-karnal-news-knl96742679","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण पार्क में आईलेटस कर रहे एक विद्यार्थी पर चाकू से हमला कर उसके पेट व सीने में चाकू घोंप दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने गांव सग्गा निवासी विकास उर्फ पोला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नगली निवासी कुलदीप ने बताया कि उसका छोटा भाई अनुज (22) आईलेटस का कोर्स कर रहा है। 20 जनवरी को पता चला कि उसके भाई को चोट लगी है और वह कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल है।
जब वह मेडिकल कॉलेज में आया तो अनुज आईसीयू में दाखिल था। वहां पर उसे अनुज का दोस्त आशीष मिला। उसने बताया कि वह दोपहर कर्ण पार्क में बैठे थे। इसी दौरान वह छोले-कुल्चे लेने चला गया, अनुज पार्क के अंदर था। जब वह छोले-कुल्चे लेकर आया तो विकास निवासी गांव सग्गा अनुज के साथ झगड़ा कर रहा था। तभी उसने अनुज पर चाकू से हमला किया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह अनुज को अस्पताल लेकर आया।