फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   deadbody found, murder suspect

शेखपुरा ड्रेन में मिला ट्रैक्टर मैकेनिक का शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
deadbody found, murder suspect
बुधवार सुबह धानोखेड़ी से धनोरा की ओर जा रही शेखपुरा ड्रेन में एक युवक का अर्धनग्न शव मिला। जिसकी शिनाख्त 24 वर्षीय फिरोज निवासी धानोखेड़ी के रूप में हुई है। वह लाडवा में ट्रैक्टर मैकेनिक था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार फिरोज मंगलवार को अपने घर से काम पर निकला था। लेकिन रात को नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसके परिजनों को ग्रामीणों ने सूचना दी कि फिरोज का शव ड्रेन में पड़ा है और चप्पल ड्रेन की पुलिया पर थी।
विज्ञापन

मृतक के भाई कर्मदीन ने बताया कि वह रोज बाइक से लाडवा जाता था। मंगलवार को किसी दूसरे की बाइक पर गया था। उसके मुंह पर चोटों के निशान देखकर लगता है कि उसे मारने के बाद घसीटकर ड्रेन में फेंका है।
विज्ञापन

हाथ पर लिखे 786 को देखकर हुई पहचान
बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे ग्रामीणों ने उसके हाथ पर लिखे 786 को देखकर पहचान फिरोज वासी धानोखेड़ी के तौर पर की और परिजनों को जानकारी दी। नसीब सिंह, रामलाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस सूचना के 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची। जबकि वहां पहुंचने में सिर्फ आधा घंटा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के हत्यारों को भी नही पकड़ पाई पुलिस
10 सितंबर को वार्ड 10 निवासी महिला तारो बाई की हत्या के मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में महिला के भतीजे श्यामदास और पुत्रवधू से लगातार पूछताछ कर रही है। प्रभारी, थाना इंद्री सतपाल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर मैकेनिक फिरोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed