{"_id":"614f869c8ebc3e04cf0721fb","slug":"dead-body-thrown-in-the-field-after-killing-case-registered-karnal-news-knl84429449","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर खेत में फेंका शव, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर खेत में फेंका शव, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल/निगदू। निगदू थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम को अपने घर से निकला एक व्यक्ति लापता हो गया। सुबह उसका शव खेतों में लहूलुहान पाया गया। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
निगदू थाना क्षेत्र के कारसा डोड गांव निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका भाई राजेश कुमार शुक्रवार की शाम को किसी काम से करीब सात बजे घर से निकला था। लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश की गई। लेकिन राजेश का सुराग नहीं मिला। उधर, सुबह परिजन जब खेतों की ओर गए तो वहां राजेश का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला।
परिजनों के अनुसार उसे संभवत: धारदार हथियार से मारा गया है।
नरेश कुमार ने बताया कि जब कुछ लोगों से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि देर रात गांव का पवन उर्फ माटू गाली गलौज करता हुआ निकला था। परिजन माटू के घर पहुंचे तो उसके कपड़ों में खून लगा देखा। इसी आधार पर परिजनों ने पवन उर्फ माटू पर राजेश की हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे क्या वजह है, उसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। विवेचना अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि नरेश कुमार की शिकायत पर पवन उर्फ माटू के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।