{"_id":"666e1acca08b6985b70ded44","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-in-the-canal-there-were-seven-knots-in-the-chunari-tied-around-her-neck-karnal-news-c-18-knl1008-410867-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नहर में मिला नवविवाहिता का शव, गले में बंधी चुनरी में लगी हैं सात गांठें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नहर में मिला नवविवाहिता का शव, गले में बंधी चुनरी में लगी हैं सात गांठें
विज्ञापन
- नहीं हुई शिनाख्त, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जटपुरा गांव के समीप नहर में नवविवाहिता का शव मिला है जिसके हाथों में लाल चूड़ा और मेहंदी लगी है। वहीं गले पर चुनरी बंधी है जिस पर सात गांठें लगी हैं। अंदेशा है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव नहर में फेंका हुआ है क्योंकि उसके सिर पर चोट के निशान हैं। गोताखोर ने शव को नहर से बाहर निकाला और सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस नवविवाहिता की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जटपुर गांव के समीप नहर में एक महिला का शव है। उनकी टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला तो देखा कि नवविवाहिता के गले में चुनरी बंधी थी जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसका गला दबाया गया है। वहीं उसके सिर व बाजू पर भी चोट के निशान हैं। ऐसा लगता है कि कुछ दिनों पहले ही महिला की शादी हुई है। महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
आसपास के जिलों से किया जा रहा संपर्क
पुलिस ने नवविवाहिता की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों से संपर्क किया है, वहीं पंजाब पुलिस के पास भी सूचना भेजी गई है ताकि महिला की शिनाख्त हो सके। शिनाख्त के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
नहर में एक महिला का शव मिला है। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
- राजपाल सिंह, सदर थाना प्रभारी