फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of elderly man found in room

Karnal News: कमरे में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव

Sat, 01 Mar 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 01 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of elderly man found in room
नीलोखेड़ी। पोल्ट्री एरिया में अपने ही घर के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि 58 वर्षीय मृतक सुभाष मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शव के पास एक चाकू भी पड़ा मिला, ऐसे में परिवार को हत्या की भी आशंका है। जिस समय युवक का शव मिला, तब परिवार के सदस्य अन्य कमरे में थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी राजपाल भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

अधिक शराब पीने से व्यक्ति की मौत

निसिंग। शहर के वार्ड आठ निवासी व्यक्ति की अधिक शराब पीने से मौत हो गई। मृतक के भाई संजीव कुमार ने बताया कि संजय शराब का सेवन करता था। संजय वीरवार की रात को अधिक शराब पीकर घर आया। घर पर आकर सभी से बात करते हुए बेड पर सो गया। रात करीब साढ़े आठ बजे जब संजय को खाने के लिए उठाने लगे तो वह बेसुध हालत में था। हालत अधिक खराब होने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में उसे सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed