फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body found in the field, suspected of consuming poison

Karnal News: खेत में मिला शव, जहर खाने का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in the field, suspected of consuming poison
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। क्षेत्र के बल्हेड़ा गांव के खेत से रविवार देर रात एक चालीस वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि व्यक्ति ने जहर खाया है।

रविवार की देर रात बल्हेड़ा गांव के निकट खेतों में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मौके पर व्यक्ति की कोई पहचान नहीं सकी। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पोस्टमार्टम हाउस पर शव लेकर आए उपनिरीक्षक जय नारायण ने बताया कि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जो जांच अधिकारी मौके पर गए थे, उन्हें मौके पर कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे लगता है कि उसने जहर खाया हो सकता है। फिलहाल पहले शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा। सुबह को पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed