{"_id":"621d3573e53b88214d0b14f2","slug":"daughters-of-shraddhanand-orphanage-first-in-yagya-competition-karnal-news-knl100474035","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ स्पर्धा में श्रद्धानंद अनाथ आश्रम की बेटियां प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ स्पर्धा में श्रद्धानंद अनाथ आश्रम की बेटियां प्रथम
विज्ञापन
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा और डीएवी स्कूल प्रबंधन समिति दिल्ली की ओर से सोमवार को प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें स्वामी श्रद्धानंद अनाथ आश्रम की बेटियों ने यज्ञ प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। इनमें सुधा आर्य, निशा आयर्स, हेमा आर्य, सरिता आर्य शामिल हैं। छात्राओं ने बताया कि आश्रम में उन्हें परिवार की तरह रखा जाता है और माता-पिता की तरह ही प्रेम मिलता है। प्रबंधन समिति के प्रधान ठाकुर विरेंद्र सिंह ने कहा कि यहां पर रहने वाले बच्चों का ध्यान अच्छी तरह रखा जाता है। ताकि उन्हें माता-पिता की कमी महसूस न हो। इस मौके पर भारत भूषण कपूर, किरण कपूर, राधेश्याम, महेश आर्य, शुभ्रमणि आर्य, जोगिंद्र लाठर, बलजीत सिंह, संदीप तंवर, सतीश राणा, सतेंद्र कोहन मौजूद रहे।
बाक्स
अगले माह है तीन कन्याओं की शादी
वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन लड़कियों के विवाह के लिए प्रक्रिया पूरी की गई। जिन्हें लड़के वाले इनको देखने आए थे। अगले माह ही इन लड़कियों का विवाह होगा। उन्होंने बताया कि यहां पर लड़के-लड़कियों के रहन सहन के साथ उनकी शिक्षा का खास तौर पर ध्यान रखा जाता है।