फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Daughters of Karna Nagri will show talent in essay competition

Karnal News: निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगी कर्ण नगरी की बेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Karna Nagri will show talent in essay competition
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की 10 छात्राओं का हुआ चयन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कर्ण नगरी की बेटियां प्रदेश स्तर पर प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न विषयों पर निबंध लिखकर नाम चमकाएंगी। प्रतियोगिता सितंबर के पहले सप्ताह में होगी। इसके लिए जिले की 10 छात्राओं का चयन हुआ है। यह चयन जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करके किया गया।

राजकीय कन्या विद्यालय सेक्टर-13 में हुई जिला स्तरीय विज्ञान निबंध प्रतियोगिता में जिले से 26 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह निबंध प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 के सभी विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने प्रौद्योगिकी एक वरदान या अभिशाप, कृषि में ड्रोन प्रौद्योगिकी की भूमिका, जंक फूड की बढ़ती संस्कृति, पर्यावरण प्रदूषण का जनजीवन पर प्रभाव और सोशल मीडिया का युवा पीढ़ी पर प्रभाव विषय पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने की। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान से जुड़ी प्रतियोगिताएं तो हमेशा कुछ नया करने की ललक पैदा करती हैं। साथ ही नया प्रयोग करने की सीख भी मिलती है। वर्तमान युग विज्ञान का है। निर्णायक की भूमिका भौतिकी प्राध्यापक रमेश कुमार, भारती और सपना ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक ओम सिंह, ललित अराधना, नीतू कंबोज उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




इन विद्यार्थियों का हुआ चयन

राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के लिए जीएमएसएसएसएस निसिंग से जश्नदीप कौर और प्रांजल, पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा से आरजू, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला से दिशा, शिव शक्ति स्कूल बीजना से अनवी अरोड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौरा की दीक्षा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना की सपना ठाकुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खौराखेड़ी की तन्नु, राजकीय स्कूल बाल राजपुताना की पलक और राइजिंग सन पब्लिक स्कूल मधुबन की मोनिका का चयन हुआ है।




कल से प्रश्नोत्तरी में दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञान विषय पर आधारित ही शिक्षा विभाग की ओर से अब प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 28 और 29 अगस्त को होगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे रोड स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। प्रतियोगिता ओपन है, जिले का कोई भी स्कूल हिस्सा ले सकता है। विजेता टीमें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जाएंगी। 28 अगस्त को सीबीएसई स्कूलों के लिए प्रतियोगिता होगी और 29 अगस्त को राजकीय स्कूलों के लिए प्रतियोगिता है। दोनों दिन सुबह 10 बजे तक पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed