फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Date palm trader cheated of Rs 17 lakh

Karnal News: खजूर कारोबारी के साथ 17 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 27 Feb 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 27 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Date palm trader cheated of Rs 17 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। अनाज मंडी स्थित एक निजी कंपनी के कारोबारी के साथ 17 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी में सहायक के रूप में कार्यरत युवक बाजार से माल की बिक्री का भुगतान इकट्ठा कर कंपनी की गाड़ी समेत भाग गया। थाना इंद्री पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाडवा निवासी वारिस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सीएलएम ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड में सेल-परचेज का कार्य संभालते हैं। कंपनी खजूर की खरीद-फरोख्त का कारोबार करती है और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी माल की सप्लाई की जाती है। काम में सहयोग के लिए उन्होंने लाडवा वार्ड नंबर-5 निवासी नवीन सैनी को सहायक के रूप में नियुक्त किया था।
विज्ञापन


वारिस के अनुसार, नवीन को बाजार में बेचे गए माल की पेमेंट वसूलने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके लिए उसे कंपनी की गाड़ी भी दी गई थी, ताकि वह सेल-परचेज और भुगतान संग्रह का कार्य सुचारू रूप से कर सके। आरोप है कि नवीन ने बाजार से भुगतान तो इकट्ठा कर लिया, लेकिन इसकी जानकारी कंपनी को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं उठाया फोन
शिकायत में कहा गया है कि जब वारिस ने नवीन से भुगतान वसूली के लिए साथ चलने को कहा तो वह सुबह आने की बात कहकर गाड़ी लेकर निकल गया। अगले दिन फोन करने पर उसने कॉल रिसीव नहीं की और बाद में मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। शक होने पर जब वारिस ने आढ़तियों से संपर्क किया तो पता चला कि नवीन करीब 17 लाख रुपये से अधिक की रकम पहले ही वसूल चुका है। वारिस ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ आढ़तियों ने नवीन के कहने पर उसके साले राहुल को भुगतान करने की बात कही है, जिससे मामले में उसकी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। थाना इंद्री के जांच अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed