फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Danger of malaria along with dengue, three patients found

Karnal News: डेंगू के साथ मलेरिया का खतरा, तीन मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Danger of malaria along with dengue, three patients found
करनाल। बारिश का मौसम शुरू होते ही जिले में डेंगू के साथ-साथ मलेरिया का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले में मलेरिया के तीन नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक छह लाख 51 हजार 316 घरों की जांच कर चुकी हैं, जिनमें 2919 घरों में डेंगू के लार्वा पाए गए। लापरवाही बरतने पर 1194 लोगों को नोटिस थमाए गए हैं। वहीं, अब तक जिले में डेंगू के 10 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें ताजा मामला घरौंडा क्षेत्र से आया है।
विज्ञापन

बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव और नमी से मच्छरों को लार्वा पनपने का मौका मिल रहा है। सबसे ज्यादा खतरा उन्हीं घरों में पाया गया है, जहां कूलर, टंकी, गमले या कबाड़ में पानी भरा था। नगर निगम की ओर से फॉगिंग भी केवल उन्हीं इलाकों तक सीमित है, जहां केस सामने आए हैं, लेकिन बारिश के बाद पूरे शहर में छिड़काव न होने से लोग नाराज हैं।
विज्ञापन

248 घरों में मिले थे लार्वा : सिविल सर्जन कार्यालय से बायोलॉजिस्ट पिंकी ने बताया कि जून महीने में स्वास्थ्य विभाग ने 28,932 घरों की जांच की, जिनमें 248 घरों में लार्वा मिला और 70 को नोटिस दिए गए। लापरवाही बरतने वालों पर अब चालान की कार्रवाई हो सकती है। उप सिविल सर्जन डॉ. अन्नू शर्मा का कहना है कि डेंगू पर लगातार नजर रखी जा रही है। घरौंडा से नया केस आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed